इंचार्ज नरेंद्र बहल की अगुवाई में बिजली कटों के विरोध में हल्का केंद्रीय में शिरोमणि अकाली दल का जोरदार प्रदर्शन

 

अमृतसर, 30 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया, फुल्लजीत सिंह वरपाल):पंजाब में लगाए जा रहे बिजली कटों के विरोध में विधानसभा हल्का अमृतसर केंद्रीय से शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज नरेंद्र बहल की अगुवाई में गेट हकीमां स्थित 132 केवी बिजली घर के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया।

धरने की शुरुआत पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ की गई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नरेंद्र बहल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के निर्देशानुसार आज पंजाब भर में बिजली घरों के बाहर रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं तथा मांग पत्र भी सौंपे जा रहे हैं, ताकि सरकार को जगाकर लोगों को लंबे बिजली कटों से राहत दिलाई जा सके।

उन्होंने कहा कि गर्मी की शुरुआत में ही सरकार बिजली आपूर्ति बनाए रखने में विफल रही है, जबकि आने वाली भीषण गर्मी में हालात और गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि किसान बिना बिजली के धान कैसे बोएंगे, विद्यार्थी बिना बिजली के पढ़ाई कैसे करेंगे और नौकरीपेशा लोग अपने काम कैसे करेंगे।

नरेंद्र बहल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली कटों को मेंटेनेंस के नाम पर उचित ठहराना जनता को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यदि मेंटेनेंस करनी थी तो यह कार्य सर्दियों के मौसम में किया जा सकता था।

उन्होंने दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल के शासनकाल में पंजाब बिजली सरप्लस राज्य था और लोगों को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ता था। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगली सरकार शिरोमणि अकाली दल की बनाई जाए, ताकि पंजाब को फिर से विकास की राह पर लाया जा सके।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में शामिल थे—

सर्कल प्रधान सेंट्रल इकबाल सिंह पसरीचा, अमरजीत सिंह ढिल्लों, प्रभजोत सिंह, आजाद ढिल्लों, निर्मल सिंह, वाइस प्रधान साहिल, बीबी मुटियार, मैडम परविंदर, करनैल सिंह, विशाल अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *