अमृतसर (के.एल. जीत वालिया):शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, मझा के जर्नैल बिक्रम सिंह मजीठिया तथा जिला प्रधान सुरजीत सिंह पहलवान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब में लगाए जा रहे बिजली कटों के विरोध में आज हल्का अमृतसर उत्तर में रोष प्रदर्शन किया गया।
यह प्रदर्शन मजीठा रोड स्थित पावर कॉलोनी कार्यालय के बाहर हल्का नॉर्थ के मुख्य सेवादार आर.पी. सिंह मैणी की अगुवाई में किया गया, जिसमें सर्कल प्रधानों, पदाधिकारियों, सरपंचों, वार्ड इंचार्जों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लगातार बिजली कटों ने लोगों को भारी परेशानियों में डाल दिया है। उद्योग ठप हो रहे हैं, कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है तथा सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली कटों के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई वाली पिछली सरकार के दौरान पंजाब बिजली सरप्लस राज्य था, लेकिन 2017 के बाद सरकारों ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के बजाय कर्ज बढ़ाया है और लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है।
शिरोमणि अकाली दल नेताओं ने मांग की कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को लंबे बिजली कटों से और परेशानी न झेलनी पड़े।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल थे—
बलविंदर सिंह तुंग, पवन कुमार हैप्पी, संदीप सिंह भुल्लर एडवोकेट, बलजीत सिंह, अमनदीप सिंह चंडी, शमशेर सिंह शेरा, महेश वर्मा, कमल बंगाली, जगजीत सिंह स्वीटी खालसा, डॉ. बलकार नायर, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह गिल, दीपक शैली, जसप्रीत सिंह, सतपाल सिंह मोहार, अजय कुमार, गुरदित्त सिंह, धर्मिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, पन्ना लाल, हरदयाल सिंह, बशीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।