हल्का पूर्वी में विकास की नई इबारत लिख रही हैं विधायक जीवन ज्योत कौर : कपिल चड्ढा

 

अमृतसर, 17 मई (के.एल. जीत वालिया) – आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग हल्का पूर्वी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ पार्टी नेता कपिल चड्ढा ने विधायक जीवन ज्योत कौर द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हल्का पूर्वी में जितना व्यापक और जनहितैषी विकास हुआ है, वैसा पहले किसी भी सरकार के समय में देखने को नहीं मिला।

कपिल चड्ढा ने कहा कि विधायक जीवन ज्योत कौर केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनती हैं और उनका तुरंत समाधान सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि हल्का पूर्वी में सड़कों, गलियों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों और अन्य बुनियादी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि विधायक जीवन ज्योत कौर ने विशेष रूप से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी जाएं और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए, ताकि व्यापारिक माहौल को और मजबूत बनाया जा सके। कपिल चड्ढा ने कहा कि पंजाब के व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि उन्हें बिना किसी रुकावट और परेशानी के खुलकर व्यापार करने का अवसर मिले, तो पंजाब आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। हल्का पूर्वी में हो रहे विकास कार्य और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान इसका स्पष्ट प्रमाण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *