विधायक जसविंदर रामदास ने जिला परिषद अमृतसर के नवनिर्वाचित चेयरमैन साबा बल सिंह को किया सम्मानित

अमृतसर, 16 मई (के.एल. जीत वालिया) – जिला परिषद अमृतसर के नवनिर्वाचित चेयरमैन सरबजीत सिंह साबा बल को आज विधानसभा हलका अटारी के विधायक जसविंदर सिंह रामदास द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक रामदास ने साबा बल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने कहा कि सरबजीत सिंह साबा बल के नेतृत्व में जिला परिषद अमृतसर पूरे जिले के गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने और लोगों की मूल समस्याओं के समाधान के लिए मिलजुलकर कार्य किया जाएगा।

 

 

 

 

इस मौके पर चेयरमैन सरबजीत सिंह साबा बल ने विधायक जसविंदर सिंह रामदास का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे तथा गांवों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देंगे।

 

 

 

 

इस दौरान अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *