चोगावां, 28 जून (बागी): पंजाब सरकार गांवों और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। यह बात महिला कोऑर्डिनेटर रवलीन संधू ने विधानसभा हलका प्रभारी सोनिया मान के मार्गदर्शन में गांव कोहाली में लाखों रुपये की लागत से बने जिम का उद्घाटन करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे जिम युवाओं को व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी मदद करेंगे।इस अवसर पर सरपंच गुरजंत सिंह तथा अन्य ग्रामीणों ने रवलीन संधू का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।कार्यक्रम में बीडीओ शमशेर सिंह, वीडीओ भूपिंदर सिंह, डॉ. अर्जिंदर सिंह, सदस्य बाज सिंह, निशान सिंह, अवतार सिंह, मनबीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह राजा, अमन कुमार, फुम्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।