साची ब्राइडल स्टूडियो और हुनर दा स्किल अकादमी ने आयोजित की विशेष मेकअप कार्यशाला

 

अमृतसर, 10 जुलाई (के.एल. जीत वालिया):साची ब्राइडल स्टूडियो और हुनर दा स्किल अकादमी द्वारा एक विशेष मेकअप कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अकादमी के विद्यार्थियों और मेकअप सीखने की इच्छुक युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट मैडम साची का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

कार्यशाला के दौरान मैडम साची ने एक मॉडल पर लाइव मेकअप डेमो देकर प्रतिभागियों को आधुनिक मेकअप तकनीकों और नई प्रोफेशनल स्किल्स की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए और उन्हें व्यावहारिक अनुभव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

 

इस अवसर पर वेरी गुड कंपनी की ओर से सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क मेकअप हैम्पर भी वितरित किए गए।

 

मैडम साची ने कहा कि उनकी अकादमी का उद्देश्य उसके नाम “हुनर दा स्किल” से ही स्पष्ट है। हुनर ही वह ताकत है जो किसी भी व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाकर जीवन में सफलता दिलाती है। उन्होंने कहा कि अकादमी का मुख्य लक्ष्य लड़कियों को हुनरमंद बनाना और उनके सपनों को साकार करने में सहायता करना है।

 

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हर लड़की का अपने पैरों पर खड़ा होना बेहद आवश्यक है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में कार्य करे। उन्होंने मेकअप इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छुक युवतियों से अपने हुनर को पहचानने, उसी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने और लगातार सीखते रहने का आह्वान किया, क्योंकि यही सफलता का सबसे बड़ा आधार है।

 

कार्यक्रम में इंस्ट्रक्टर प्रांजल, इंस्ट्रक्टर अंजलि, इंस्ट्रक्टर ईशा तथा कंपनी की प्रतिनिधि मैडम अंजलि भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *