अमृतसर, 2 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – विधायिका जीवनजोत कौर के नेतृत्व में विधानसभा हलका अमृतसर (पूर्वी) में विकास कार्य लगातार जारी हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रंगला पंजाब मिशन के तहत वार्ड नंबर 18 (वेरका) में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से नीची और खतरनाक बिजली की तारों को ऊंचा करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत गांव वल्ला से की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को लटकती तारों से राहत मिलेगी और हादसों का खतरा खत्म होगा।
प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हुए विधायिका जीवनजोत कौर ने कहा कि हाई वोल्टेज बिजली की तारें नीची होने के कारण अक्सर हादसों का कारण बनती थीं और लोग लंबे समय से इन्हें ऊंचा करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की इस मांग को सरकार तक पहुंचाकर इसका स्थायी समाधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इस समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये खर्च कर बिजली की तारों को ऊंचा किया जाएगा और पूरे हलके में तारों का जाल जल्द व्यवस्थित किया जाएगा।
विधायिका जीवनजोत कौर ने कहा कि विधानसभा हलका अमृतसर पूर्वी उनका अपना परिवार है और वे अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा और सुविधा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब मिशन के तहत हलके में अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे।
इस मौके पर वार्ड नंबर 18 (वेरका) के इंचार्ज एवं आम आदमी पार्टी लीगल विंग माझा जोन के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल सिंह निज्जर तथा स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के लिए विधायिका जीवनजोत कौर और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के हलका पूर्वी के चेयरमैन कपिल चड्ढा, पीए मनिंदर सिंह, वरिष्ठ नेता आसू बंसल, दलजीत सिंह गुल्लू (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर यूथ विंग), गुरमेज सिंह, लब्बा सिंह, धर्मपाल सिंह खालसा (हलका कोऑर्डिनेटर किसान विंग) सहित अन्य पार्टी नेता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।