लुधियाना के बचत भवन में जोनल, जिला और विधानसभा कोऑर्डिनेटरों की महत्वपूर्ण बैठक
अमृतसर, 3 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत तथा पंजाब के इंचार्ज श्री गुलशन छाबड़ा के नेतृत्व में आज लुधियाना के बचत भवन में राज्यभर के जोनल इंचार्ज, जिला इंचार्ज और विधानसभा कोऑर्डिनेटरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान श्री गुलशन छाबड़ा ने “शिक्षा क्रांति-2” के तहत किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
श्री छाबड़ा ने सभी इंचार्ज और कोऑर्डिनेटरों से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर जाकर स्कूलों की स्थिति का निरीक्षण करें, शिक्षकों और विद्यार्थियों से सीधे संवाद करें तथा जहां भी कोई कमी नजर आए, उसे तुरंत दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए टीमवर्क अत्यंत जरूरी है।
इस अवसर पर माजा जोन के इंचार्ज सरबजोत धंजल, जिला इंचार्ज जसकरण सिंह, हलका उत्तरी के कोऑर्डिनेटर रणदीप कुमार (बंटी महाजन), हलका ईस्ट के कोऑर्डिनेटर हर्ष अरोड़ा, हलका सेंट्रल के कोऑर्डिनेटर विषु भट्टी, हलका वेस्ट के कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान “शिक्षा क्रांति-2” को लेकर भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया और इसे सफल बनाने के लिए सभी ने मिलकर काम करने का संकल्प लिया।