रणजीत एवेन्यू डी-ब्लॉक में “चाह पकवान” रेस्टोरेंट का शुभारंभ

 

 

अमृतसर, 2 अप्रैल (श्याम सुंदर) — अमृतसर के डी-ब्लॉक रणजीत एवेन्यू में “चाह पकवान” नाम से एक नए रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है। इस मौके पर रेस्टोरेंट के मालिक कुनाल ने बातचीत करते हुए बताया कि वे शहरवासियों को बहुत ही वाजिब कीमतों पर स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में चाय मात्र 29 रुपये से, कॉफी 39 रुपये से, बर्गर 39 रुपये से और पिज्जा 59 रुपये से शुरू होता है, जो हर वर्ग के लोगों के लिए काफी किफायती है।

 

कुनाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि “चाह पकवान” में ग्राहकों के लिए 10 प्रकार की चाय, 5 प्रकार की कोल्ड कॉफी, 9 प्रकार के शेक, 6 प्रकार के मोजीतो, 9 प्रकार के बर्गर, 6 प्रकार के पास्ता, 6 प्रकार के मोमोज, 10 प्रकार के पिज्जा के साथ पिज्जा मेनिया, गार्लिक ब्रेड, फ्राइज और मैगी आदि की बड़ी वैरायटी उपलब्ध है।

 

उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा, स्वच्छता और किफायती दरों पर उत्तम भोजन उपलब्ध कराना है। शहरवासियों की ओर से भी इस नए रेस्टोरेंट को अच्छा सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *