एन.डी.डी.बी. के चेयरमैन डॉ. मनेश शाह ने वेरका मिल्क प्लांट का किया दौरा

अमृतसर, 04 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एन.डी.डी.बी.) के चेयरमैन डॉ. मनेश शाह ने आज वेरका मिल्क प्लांट, अमृतसर का दौरा किया। इस अवसर पर मिल्क यूनियन अमृतसर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और मैनेजमेंट द्वारा उनका स्वागत किया गया।

 

इस दौरान वेरका अमृतसर डेयरी के जनरल मैनेजर अनिमेष प्रमाणिक ने उनका स्वागत करते हुए डेयरी द्वारा पिछले समय में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे 2.35 एलएलपीडी फर्मेंटेड डेयरी एवं अन्य उत्पादों के प्लांट के बारे में भी विस्तार से बताया।

 

उन्होंने बताया कि यह परियोजना लगभग 136 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है, जिसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे वेरका अमृतसर डेयरी की उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ-साथ दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों, ट्रांसपोर्टरों और दुकानदारों को भी लाभ पहुंचेगा।

 

वर्तमान में इस परियोजना के ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। परियोजना का बाकी काम भी तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि यह इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा।

 

इस मौके पर वाइस चेयरमैन भूपिंदर सिंह, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य अमनदीप सिंह, पलविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, सुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, हरजीत सिंह, बाज सिंह, मिल्कफेड पंजाब के जनरल मैनेजर संजीव शर्मा, एन.डी.डी.बी. के रीजनल हेड राजेश कुमार, सीनियर मैनेजर संदीप धीमान, सीनियर मैनेजर श्रीयस जैन, मैनेजर आर.पी.एस. बाली सहित मिल्क यूनियन अमृतसर के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *