अमृतसर देहाती को अपराध व नशा मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है— एस.एस.पी सोहेल मीर (आई.पी.एस)

 

अमृतसर, 04 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) –पंजाब सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत अमृतसर देहाती के राजा सांसी क्षेत्र में एक विशाल पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी) श्री सोहेल मीर (आई.पी.एस) ने की।

 

मीटिंग में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी) धर्मिंदर कल्याण, थाना राजा सांसी की एस.एच.ओ इंस्पेक्टर हरसिमर कौर, थाना लोपोके के एस.एच.ओ इंस्पेक्टर शमशेर सिंह तथा आम आदमी पार्टी की हल्का इंचार्ज सोनिया मान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

 

हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एस.एस.पी सोहेल मीर ने कहा कि अमृतसर देहाती को अपराध व नशा मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करों के खिलाफ “सेफ पंजाब” ऐप के माध्यम से जानकारी दें, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों को जब्त कर नष्ट किया जाएगा।

डी.एस.पी धर्मिंदर कल्याण ने कहा कि कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *