पुष्टि अस्पताल लोगों को विश्व स्तरीय बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध – डॉ. पंकज उप्पल, अस्पताल का मुख्य लक्ष्य लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देना-डॉ. साहिल शर्मा

 

अमृतसर, 23 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – मजीठा रोड स्थित पुष्टि मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह बात अमृतसर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज उप्पल ने पुष्टि अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

डॉ. पंकज उप्पल ने कहा कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को उच्च स्तरीय और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि पुष्टि अस्पताल में जनरल सर्जरी, हृदय ऑपरेशन, मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का इलाज एवं सर्जरी, हड्डियों और जोड़ों के रोगों का उपचार, शुगर, हृदय रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी) संबंधी रोगों का इलाज अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को बेहतर और समय पर इलाज की बहुत आवश्यकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आधुनिक मशीनरी और उच्च तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पताल की टीम मरीजों की देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

डॉ. उप्पल ने बताया कि पुष्टि अस्पताल की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद और गरीब मरीजों के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप भी लगाए जाते हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर पुष्टि अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. साहिल शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देना और मरीजों की 100 प्रतिशत संतुष्टि सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहती है, ताकि आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।

उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन भविष्य में और भी आधुनिक सुविधाएं शुरू करने की योजना बना रहा है, जिससे अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े।

इस अवसर पर डॉ. अमित शर्मा, डॉ. पंकज देवगन, डॉ. बी.एस. भंगू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *