अमृतसर, 24 अप्रैल (के.एल.जीत वालिया)-श्री राम सोशल वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड पंजाब) के अध्यक्ष श्री मंगत राम सिल्ली एडवोकेट की अध्यक्षता में जिला कचहरी अमृतसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सोसाइटी के पदाधिकारियों और शहर की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के हाल ही में हुए चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करने वाले स. करनजीत सिंह का अमृतसर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष मंगत राम सिल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव अरोड़ा द्वारा उन्हें सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जीत की खुशी में सभी सदस्यों का मुंह मीठा करवाया गया। करनजीत सिंह ने अमृतसर बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर हरित कुमार सिल्ली, रोहित कुमार सिल्ली, कुबेर अरोड़ा, राकेश कुमार, मुदित कुमार, अमनदीप सिंह, चैतन्य लखनपाल, दीपक बहल, हरभजन सिंह धवन, हरप्रीत कौर धवन, सिमरनजीत सिंह, बाबा सुखजिंदर सिंह, गुरप्रीत कौर, राजबीर सिंह, अनिलजीत सिंह सेठी, शिवम शर्मा, रमन वोहरा, तेजिंदर सिंह, बॉबी मकबूलपुरा और सर्वण सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।