श्री दरबार साहिब के नव नियुक्त मैनेजर मेजर सिंह को किया गया सम्मानित

 

अमृतसर, 30 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया):शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी द्वारा विभिन्न पदों पर ईमानदारी और समर्पण से सेवाएं निभाने के आधार पर मेजर सिंह अर्जन मांगा को सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब जी का मुख्य मैनेजर नियुक्त किए जाने पर पत्रकार मित्रपाल सिंह रंधावा द्वारा उन्हें सिरोपाओ भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मेजर सिंह अर्जन मांगा ने एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें श्री दरबार साहिब का मैनेजर बनाकर सेवा का जो अवसर दिया गया है, वह इस जिम्मेदारी को शिरोमणि कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, कर्मचारियों और संगत के सहयोग से पूर्ण समर्पण के साथ निभाएंगे।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में शामिल थे—

सरपंच गुरभेज सिंह सोना, सागर सिंह नंगल पनुआं, गुरप्रीत सिंह चाटीविंड, हरजीत सिंह रंधावा भोआ, डॉ. रणजीत सिंह सोनू, संतोष सिंह ढड्डे सहित अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *