लुधियाना, 6 मई (के.एल. जीत वालिया): समाज सेवा और गुरमत प्रचार के क्षेत्र में लगातार सेवा निभा रही जन की अरदास सेवा सोसायटी द्वारा संस्थापक बीबी सुरिंदर कौर खालसा और जनरल सचिव प्रभजोत सिंह जस्सल की अगुवाई में आज 7 मई 2026, वीरवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ई-ब्लॉक, लुधियाना में विशेष कीर्तन समागम आयोजित किया जा रहा है।
यह समागम शाम 7:45 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान संगत को गुरबाणी कीर्तन, सिमरन और गुरु साहिब की वाणी से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।
इस समागम में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह जी बाब्हिया (दिल्ली वाले) और बीबी जसप्रीत कौर जी (लुधियाना वाले) गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत वाहेगुरु जाप सिमरन से होगी।
बीबी सुरिंदर कौर खालसा और जनरल सचिव प्रभजोत सिंह जस्सल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मानवता, प्रेम, दया और निःस्वार्थ सेवा की भावना के साथ समाज को जोड़ना है। उन्होंने समस्त संगत से परिवार सहित समागम में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की।
जन की अरदास सेवा सोसायटी द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा सहयोग, मेडिकल सहायता और लंगर सेवा जैसे मानव कल्याण कार्य किए जाते हैं।