अमृतसर, 9 मई (के.एल. जीत वालिया) – हजरत बाबा जाहरा पीर दरगाह अमृतसर के खादिम नरेंद्र कुमार टीनू ने अपने साथियों सहित पुलिस जिला अमृतसर देहाती के हलका राजा सांसी के नवनियुक्त डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) कपिल कोशल का पदभार संभालने पर फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर नव निर्माण सोसायटी के चेयरमैन अरुण महाजन, भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज (भावाधस) रजि. के पंजाब प्रधान राजेश राजा, नव निर्माण सोसायटी के कार्यकारी प्रधान मनीष धीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
स्वागत समारोह के दौरान नरेंद्र कुमार टीनू ने डीएसपी कपिल कोशल के साथ इलाके में बढ़ रहे नशे और अपराध के मामलों पर चर्चा करते हुए इन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डीएसपी कपिल कोशल ने अपनी नई नियुक्ति पर बधाई देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों को सही और समय पर इंसाफ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नशे और अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस विभाग पूरी गंभीरता से काम कर रहा है और जल्द ही इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाएंगे।