प्रेस क्लब अमृतसर ने पत्रकारों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता जताई, बहिष्कार की चेतावनी

 

अमृतसर, 14 मई (के.एल. जीत वालिया) — प्रेस क्लब अमृतसर के अध्यक्ष Rajesh Gill ने एक वीडियो जारी कर पत्रकारों को सामने आ रही बढ़ती समस्याओं और प्रेस कॉन्फ्रेंसों के दौरान हो रही अनदेखी पर गहरी चिंता व्यक्त की।

राजेश गिल ने कहा कि नेताओं और पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों को उचित सम्मान न देना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनका सम्मान हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार जारी रहा और उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला, तो प्रेस क्लब ऐसे कार्यक्रमों का बहिष्कार करेगा। कहा कि यदि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रेस क्लब कठोर निर्णय लेने को मजबूर होगा। उन्होंने विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu के एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद पत्रकारों को पानी तक नहीं पूछा गया, जो मीडिया का अपमान है।

उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों को सम्मान नहीं मिला तो पूरे जिले के पत्रकार ऐसे आयोजनों का बहिष्कार करेंगे।इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन राणा, महासचिव रेशम सिंह, कोषाध्यक्ष रमन शर्मा, वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल शर्मा, सुखचैन सिंह और मनी सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *