मोदी सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित : मनोहर लाल खट्टर

अमृतसर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धिया

हरपिंदर सोनी

अमृतसर, 13 जून – गुरु नगरी अमृतसर के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय विद्युत एवं आवास-शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal Khattar ने केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना की।

 

 

 

 

भाजपा जिला अध्यक्ष Harvinder Singh Sandhu की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक विश्वसनीयता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

 

 

 

 

अमृतसर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और हरविंदर सिंह संधू ने उनका पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय होटल में शहर के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व सांसद Shwait Malik, सुरिंदर दुग्गल, प्यारा लाल सेठ, गौरव गुप्ता, समीर जैन, राकेश ठुकराल, राजीव खन्ना, कपिल महिरा, प्रनीत बब्बर, संदीप खोसला, जयदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मोदी सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। सरकार ने आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है तथा देश में हाईवे, रेलवे और हवाई अड्डों का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया गया है।

 

 

 

 

खट्टर ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया है और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज भारत की विदेश नीति मजबूत है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की बात को गंभीरता से सुना जाता है।

पंजाब और अमृतसर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास को विशेष महत्व दिया है। अमृतसर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर केवल पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है।

उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण से लेकर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तक केंद्र सरकार ने पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

इसके बाद उन्होंने भाजपा उत्तर पंचायत मंडल के अध्यक्ष सुखदेव सिंह हनेरियां के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया। जोशी कॉलोनी में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास की इसी निरंतरता के बल पर भारत आने वाले समय में “विकसित भारत” के अपने संकल्प को अवश्य पूरा करेगा।

इस अवसर पर डॉ. राम चावला, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयवीर पाल सिंह रंधावा, सलील कपूर, मनीष शर्मा, परमजीत सिंह बत्रा, मोहित महाजन, मीनू सहगल, मनीष शूर, मनजीत कौर थिंद, मानव तनेजा, पार्षद अमन एरी, पार्षद श्रुति विज, संतोष सिंह गुमटाला, राजेश मेहता, साहिल कुमार, डॉली भाटिया, सौरभ कपूर, राजीव शिंगारी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *