विरासत सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष गौरव अग्रवाल की अगुवाई में बैठक आयोजित

 

 

 

 

 

अमृतसर, 16 जून (के.एल. जीत वालिया): आज अमृतसर स्थित डीसी कार्यालय में विरासत सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष गौरव अग्रवाल की अगुवाई में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की समीक्षा की गई।

 

 

 

 

इस बैठक में विशेष रूप से अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह भाटिया शामिल हुए। होटल एसोसिएशन के साथ आयोजित इस बैठक में अमृतसर साहिब के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को और बेहतर बनाने तथा गर्मी के मौसम में आने वाली समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

 

 

 

बैठक में जिला राजस्व अधिकारी नवकिरत सिंह रंधावा, पनसप चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़, विरासत सेवा संगठन अमृतसर नॉर्थ हलका कोऑर्डिनेटर अमरिंदर सिंह सोहल, पलविंदर सिंह प्रिंस, करुणेश भार्गव, गुरजिंदर सिंह, हर्षल कौर तथा अन्य साथी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

अमृतसर होटल उद्योग के प्रतिनिधियों ने इस योजना को सफल बनाने में सरकार का पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद भी किया।

 

 

 

 

बैठक में कहा गया कि इस योजना के माध्यम से पंजाब के लोगों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करने का अवसर मिला है। इसके साथ-साथ होटल उद्योग, जो आर्थिक मंदी और कम व्यवसाय के कारण प्रभावित हो रहा था, उसे भी रोजगार और व्यापार बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *