अमृतसर, 16 जून (के.एल. जीत वालिया): हलका नॉर्थ ट्रेडर्स कमीशन द्वारा आज लिबर्टी मार्केट में एक विशाल ट्रेडर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन राहिल खन्ना ने की। इस बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्केट प्रधान राजेश जी, मोहिन खान जी, नरेश महाजन जी तथा अन्य व्यापारिक प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से यह बैठक एक प्रभावशाली जन-सुनवाई के रूप में संपन्न हुई। इस अवसर पर हलका इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में एसीपी नॉर्थ गगनदीप सिंह, एसएचओ सिविल लाइंस गुरप्रीत सिंह, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, बिजली विभाग तथा अन्य सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
ट्रेडर्स कमीशन की टीम के सदस्य पंकज जी, अरुण बजाज जी, विजय चंदोक जी, गौरव अरोड़ा जी, रजनीश जी, पवन जी, रूपिंदर कटारिया जी, सुखजिंदर सोनू जी तथा मैडम चरणजीत जी ने बैठक को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने व्यापारियों के साथ सक्रिय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनके सहयोग और समर्पण की व्यापारियों द्वारा विशेष सराहना की गई।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने ट्रैफिक जाम, पार्किंग व्यवस्था, बिजली विभाग तथा नगर निगम से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इन मुद्दों पर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई.
संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
अपने संबोधन में चेयरमैन राहिल खन्ना ने कहा कि ट्रेडर्स कमीशन व्यापारियों और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आयोग व्यापारियों की प्रत्येक समस्या को सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।