अमृतसर, 17 जून (के.एल. जीत वालिया): भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला अमृतसर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर-2026) अभियान के तहत आज विधानसभा क्षेत्र 020-अटारी (अनुसूचित जाति) के बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण बीबीके डीएवी कॉलेज, लॉरेंस रोड, अमृतसर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरमंदर सिंह, चुनावकार पंजीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 20-अटारी (अ.जा.) एवं उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम), अमृतसर-2 की अगुवाई और निगरानी में संपन्न हुआ। इसमें 198 बूथ लेवल अधिकारी, 20 सेक्टर अधिकारी, 17 विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर तथा विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने भारत निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एसआईआर-2026 प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर हरजीत कौर (चुनाव कानूनगो), सुखपाल सिंह (एचडीओ), मनदीप कुमार (कंप्यूटर फैकल्टी), अमृतपाल सिंह (कंप्यूटर फैकल्टी), अमनदीप सिंह (लेक्चरर), परमिंदर सिंह (लेक्चरर), सिमरनदीप सिंह (एसडीओ), हरप्रीत सिंह (एईओ), अजय कुमार (प्रिंसिपल), कुलविंदर सिंह (लेक्चरर) तथा मनदीप सिंह (एडीओ) ने मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
प्रशिक्षण के दौरान गुरमंदर सिंह ने बूथ लेवल अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया तथा फील्ड में आने वाली समस्याओं के शीघ्र निवारण का भरोसा दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर तथ्यों का सत्यापन करें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। प्शिक्षण कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं हरजीत कौर, चुनाव कानूनगो द्वारा सुचारु रूप से संपन्न करवाई गईं।