अमृतसर, 17 जून (के.एल. जीत वालिया): संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा हलका सेंट्रल के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नंबर 58 के पार्षद जर्नैल सिंह ढोट को लोकसभा अमृतसर का इंचार्ज नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि जर्नैल सिंह ढोट लंबे समय से जमीनी स्तर पर लोगों के बीच रहकर पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। अपनी सादगी, मेहनत, मिलनसार स्वभाव और संगठनात्मक क्षमता के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान रखते हैं। पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भूमिका रही है और वे हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जर्नैल सिंह ढोट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पार्टी की केंद्रीय एवं पंजाब नेतृत्व तथा अमृतसर जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उनका कहना था कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और वे हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने की नीति पर काम करेंगे।
जर्नैल सिंह ढोट ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को पुनः भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में योगदान देना है। इसके लिए वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जर्नैल सिंह ढोट जैसे मेहनती, ईमानदार और अनुभवी नेता को यह जिम्मेदारी मिलने से अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।