अमृतसर, 18 जून (के.एल. जीत वालिया): पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Keval Singh Dhillon तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता Tarun Chugh के गुरु नगरी अमृतसर पहुंचने पर भाजपा सिविल लाइंस मंडल के अध्यक्ष डॉ. नूरीन महाजन ने अपने साथियों सहित उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. नूरीन महाजन ने दोनों नेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।
डॉ. महाजन ने कहा कि पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य में अपना जनाधार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर लगातार मैदान में सक्रिय हैं तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा की जनहितकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी पंजाब में और अधिक मजबूत होगी तथा आने वाले समय में जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने केवल सिंह ढिल्लों और तरुण चुघ का जोरदार स्वागत किया।