चंडीगढ़, 19 जून (के.एल. जीत वालिया):आम आदमी पार्टी अमृतसर शहरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं पंजाब सीवरेज बोर्ड के निदेशक सरबजोत सिंह धंजल ने बीते दिन चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया से शिष्टाचार मुलाकात की.
इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने सरबजोत सिंह धंजल को अमृतसर शहर के जिला अध्यक्ष के रूप में मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सरबजोत सिंह धंजल ने इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया तथा समूचे पार्टी नेतृत्व का उन पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।
धंजल ने कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अमृतसर शहर में पार्टी संगठन को और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और पंजाब सरकार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाकर आम आदमी पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।