अमृतसर, 19 जून (के.एल. जीत वालिया):वरिष्ठ कांग्रेस नेता संज़ीव अरोड़ा ने कहा कि सनातन धर्म से जुड़े रहना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है, क्योंकि यह मानवता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश देता है।
यह बात उस अवसर पर कही गई जब ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन मेहरा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साहिल अग्रवाल ने उन्हें आगामी श्रीमद भागवत कथा और कलश यात्रा के लिए विशेष आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि यशोदा राधा वृद्ध आश्रम के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 25 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक प्रयास है।
उन्होंने कहा कि सचिन मेहरा और साहिल अग्रवाल द्वारा बुजुर्गों की सेवा के लिए वृद्ध आश्रम की स्थापना करना अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य है। समाज के जरूरतमंद बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए किया गया यह प्रयास अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
संज़ीव अरोड़ा ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 24 जून को शाम 4 बजे जज नगर से शुरू होने वाली भव्य कलश यात्रा तथा श्रीमद भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पुण्य कार्य को सफल बनाएं तथा ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को अपना सहयोग और आशीर्वाद प्रदान करें।
इस अवसर पर अनिल शर्मा, रूबी, बिक्रम सिंह, करण सिंह सहित कई गणमान्य और सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।