विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने अटारी सीमा का दौरा किया

 

 

प्रो. डॉ. क्रिटेरिया ग्रोबलर के नेतृत्व में 45 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने किया स्वागत

 

अमृतसर, 5 जुलाई (उप्पल): दक्षिण अफ्रीका स्थित नेल्सन मंडेला यूनिवर्सिटी के सेक्टर-3 से प्रो. डॉ. क्रिटेरिया ग्रोबलर के नेतृत्व में 45 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अटारी सीमा का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में थाईलैंड, नेपाल, ताइवान, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, मलेशिया, ब्राज़ील, पोलैंड सहित कई देशों के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

अटारी सीमा पहुंचने पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा, सीमा सुरक्षा व्यवस्था तथा बीटिंग रिट्रीट समारोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

 

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के अनुशासन, बहादुरी और देश की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने अटारी सीमा पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह को अत्यंत रोमांचक, प्रभावशाली और प्रेरणादायक बताया।

 

दौरे के दौरान विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और सीमा सुरक्षा व्यवस्था में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने इस यात्रा को एक यादगार अनुभव बताया और भारत की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी की भी खुलकर प्रशंसा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *