पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन राहिल खन्ना ने नई टीम का सम्मान किया, समाज सेवा के कार्यों की सराहना की
अमृतसर, 5 जुलाई (के.एल. जीत वालिया):रोटरी क्लब (सेंट्रल) ने अपने नए सत्र की शुरुआत मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर तथा आशीर्वाद प्राप्त कर की। इसके बाद बिजली पहलवान मंदिर में आयोजित समारोह में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन राहिल खन्ना ने क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत छाबड़ा, सचिव रवमीत जॉनी, चेयरमैन राकेश कपूर तथा पूरी टीम का सम्मान करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में राहिल खन्ना ने कहा कि रोटरी क्लब लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय सेवाएं दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. गुरप्रीत छाबड़ा के नेतृत्व में नई टीम समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी और जरूरतमंद लोगों तक सेवा की भावना पहुंचाएगी।
समारोह में रोहित ओबेरॉय, डॉ. पी.एस. ग्रोवर, डीजीएन एच.एस. जोगी, पवन कपूर, अमनदीप सिंह, राजीव कपूर, पंकज शर्मा, पंकज खन्ना, डॉ. अमन अरोड़ा, रवि हांडा, रवि पठानिया, डॉ. भनोट, डॉ. दमनदीप, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. राहुल अरोड़ा, विपिन मेहरा, पी. परवीन मेहरा, कर्नल डॉ. मनमीत सोढ़ी, अरुणा ओबेरॉय, कंचन कपूर, रजनी अनेजा, रोहिणी खन्ना, परीक्षित शर्मा, सी.एल. महेश्वरी, राजेश खन्ना, आर.पी. सिंह, रागिनी अनेजा, भूपिंदर सिंह, मनिंदर अरोड़ा, जोगिंदर सिंह, डॉ. बियाला, रघु पराशर, डॉ. दमनदीप सिंह, डॉ. अमित आनंद, एडवोकेट बिधान देहल, आर्किटेक्ट हरिंदर पाल सिंह, रजनीश शर्मा, मनदीप कौर, ऋचा खन्ना सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने रोटरी क्लब की नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि क्लब भविष्य में भी समाज सेवा की अपनी उत्कृष्ट परंपरा को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगा। यह समारोह सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।