सेंट सोल्जर एलीट कॉन्वेंट स्कूल, मजीठा के विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया सम्मानित

मजीठा, 6 जुलाई (सुभाष चंद्र भगत):पंजाब सरकार द्वारा एक विशेष पहल के तहत 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

 

हाल ही में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के दशमेश ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अमृतसर जिले के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस तथा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया।

 

इस समारोह में सेंट सोल्जर एलीट कॉन्वेंट स्कूल, मजीठा के तीन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया:

 

अरशदीप सिंह – 97.2% अंक

 

हरसिमरत कौर – 97% अंक

 

अनुरीत कौर – 91% अंक

 

 

विद्यालय की इस उपलब्धि से प्रबंधन समिति, शिक्षकों, विद्यार्थियों के अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के समर्पण का भी परिणाम है।

 

विद्यार्थियों के सम्मानित होने पर प्रबंध निदेशक डॉ. मंगल सिंह किशनपुरी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जसपिंदर सिंह काहलो, मुख्य प्रशासक मैडम हरजिंदरपाल कौर तथा निदेशक-प्रधानाचार्य मैडम अमनदीप कौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *