अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे स्वामी श्री सारंग जी

अमृतसर, 26 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया / नानू): लखनऊ स्थित श्री स्वामी सारंग ग्लोबल पीस फाउंडेशन के स्वामी श्री सारंग जी भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर आयोजित होने वाली दैनिक रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे।

इस दौरान स्वामी श्री सारंग जी ने रिट्रीट सेरेमनी देखी और सीमा पर होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उनके साथ पंजाब पुलिस के डीएसपी (अमृतसर देहाती) धर्मिंदर कल्याण और प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्वामी श्री सारंग जी ने देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *