अमृतसर, 9 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – अमृतसर की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पार्षद रजनी शर्मा को पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान द्वारा जिला महिला कांग्रेस अमृतसर शहरी की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर रजनी शर्मा ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी, पूर्व विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी पप्पू तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मदान मिट्ठू का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाना है।
रजनी शर्मा ने कहा कि वह सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर अमृतसर में महिला कांग्रेस की एक मजबूत टीम तैयार करेंगी। उनकी नियुक्ति से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।