अमृतसर शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा:मिठ्ठू मदान

 

 

2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी: बलदेव सिंह संधू

अमृतसर, 8 अप्रैल (फुलजीत सिंह वरपाल) –अमृतसर हल्का दक्षिणी के अंतर्गत पूर्व पार्षद एवं हल्का अटारी के सेवादार बलदेव सिंह संधू द्वारा अमृतसर शहरी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं पार्षद मिठ्ठू मदान के हाल बाजार स्थित कार्यालय में 2027 के चुनावों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

 

इस अवसर पर मिठ्ठू मैदान ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निर्देशों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर शहर में कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और हर एक को उसका उचित सम्मान मिलेगा।

 

बलदेव सिंह संधू ने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और मिठ्ठू मैदान की अगुवाई में 2027 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का भला केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है और “कांग्रेस लाओ, पंजाब बचाओ” का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस मौके पर रेली अरोड़ा, पार्षद नवदीप सिंह हुंदल सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *