दीनानगर (राजीव, राजकुमार) पवन कुमार बबोरिया ने मार्केट कमेटी दीनानगर के सेक्रेटरी का पद संभाल लिया है। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए पवन कुमार ने कहा कि उनके ऑफिस में आने वाले हर व्यक्ति को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी दीनानगर में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मार्केट कमेटी के स्टाफ सदस्यों ने नए नियुक्त सेक्रेटरी पवन कुमार का पद संभालने के बाद स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रमन कुमार भारद्वाज, सुमन कुमार, प्रिंस धर्मपाल, इंस्पेक्टर नेक राज, अकाउंटेंट रमनदीप, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट मंडी ऑफिसर विजय कुमार, अमरिंदर सिंह, संदीप सिंह, मुनीश सलारिया और कपिल कुमार भी मौजूद थे।