अमृतसर, 5 मार्च (के.एल. जीत वालिया) –शिरोमणि अकाली दल की समर्पित, सक्रिय और वफादार नेता डॉ. जसविंदर कौर सोहल को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी प्रवक्ता (बुलारे) की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर अमृतसर के शहरवासियों ने खुशी और प्रसन्नता व्यक्त की।
आज व्यापारियों, कारोबारियों और उद्योगपतियों के प्रतिनिधियों ने शिरोमणि अकाली दल ट्रेड विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजिंदर सिंह मरवाहा की अगुवाई में प्रसिद्ध होटल रिट्ज में एक कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. सोहल का फूलों के गुलदस्ते भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी अध्यक्ष श्री सुखबीर सिंह बादल और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का धन्यवाद किया, जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने और नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।
श्री राजिंदर सिंह मरवाहा और अमृतसर सेंट्रल के हलका इंचार्ज श्री नरेंद्र बहल ने कहा कि डॉ. सोहल राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्मों पर पार्टी की उपलब्धियों और भविष्य की नीतियों को बेबाकी और स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करते हैं, जो सराहनीय है।