डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की रोष रैली, एसएचओ पर कार्रवाई की मांग

 

अमृतसर, 31 मार्च (के.एल. जीत वालिया) – डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के पंजाब प्रधान तजिंदर सिंह नंगल को थाना जंडियाला गुरु की पुलिस की ओर से गिरफ्तार करने के विरोध में डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने रोष रैली निकाली। इस रोष रैली की अध्यक्षता डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अश्नील कुमार शर्मा ने की। यूनियन के पंजाब प्रधान तजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि थाना जंडियाला के एसएचओ नरेश कुमार के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

क्योंकि उन्होंने उनके साथ पुलिस ने धक्केशाही की है। जिला प्रधान शर्मा ने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो वह संघर्ष को और तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *