अमृतसर, 6 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा जारी आदेशों के तहत प्रिंसिपल परमजीत कौर गुमानपुरा को पीएम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वडाली गुरु का अतिरिक्त प्रभार दिया गया, जिन्हें आज स्कूल परिसर में आयोजित सादे परंतु प्रभावशाली समारोह के दौरान अपना पदभार ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री शिक्षा) अमृतसर स.कंवलजीत सिंह संधू की उपस्थिति में प्रिंसिपल परमजीत कौर ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के मौके पर डीईओ कंवलजीत सिंह संधू एवं समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान उपस्थित स्टाफ और शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रिंसिपल श्रीमती परमजीत कौर गुमानपुरा ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी तथा स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर अन्य के अलावा कार्यकारी प्रिंसिपल श्रीमती कंवलजीत कौर काहलों, लेक्चरर हरप्रीत कौर, परमिंदर सिंह (सरपंच एवं जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर अमृतसर), लेक्चरर राणा प्रताप सिंह, गुरप्रीत सिंह, बरजिंदर कौर, लेक्चरर धन्ना सिंह, कुलजीत कौर, हरजीत कौर, भूपिंदर सिंह, यादविंदर सिंह गुमानपुरा, अमृतपाल (क्लर्क), रुपिंदर सिंह काहलों, कंवलप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रशप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।