“वर्ल्ड सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स” के चेयरमैन राजिंदर सिंह मरवाहा की देखरेख में हरप्रीत सिंह भाटिया बने अमृतसर चैप्टर के अध्यक्ष

 

अमृतसर :- आज अमृतसर के एक निजी होटल में “वर्ल्ड सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स” के चेयरमैन राजिंदर सिंह मरवाहा की देखरेख में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में अमरिंदर सिंह कोछड़ (चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष) और मनमीत सिंह भट्टी (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ चैप्टर) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान हरप्रीत सिंह भाटिया को अमृतसर चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले सभी अतिथियों ने वाहेगुरु के चरणों में अरदास की और उसके बाद बैठक की शुरुआत की गई। चेयरमैन राजिंदर सिंह मरवाहा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और नव-नियुक्त अध्यक्ष हरप्रीत सिंह भाटिया को फूलों के हार और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. अमरजीत सिंह सचदेवा, डॉ. जसविंदर कौर सोहल, एडवोकेट अरविंदर सिंह भट्टी, सीए अमरजीत सिंह नारंग, मनदीप सिंह, राजन कपूर, शुभजीत, मनमीत सिंह भट्टी, सुरेश सशि, जसमीत सिंह, इंदरजीत सिंह सोनू, मनप्रीत सिंह भाटिया, सुमित सिंह भाटिया, विक्रमजीत सिंह, पवित्र सिंह सोनी, रमेश शर्मा, बाबा सिंह, नितनजीत सिंह, कपिल सहदेव, परमजीत सिंह (एडवोकेट, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट), हरदेश शर्मा (इमिग्रेशन व ट्रैवल), जतिंदर पाल सिंह बोबी सहित कई व्यापारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारिक समुदाय के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *