अमृतसर, 10 मई (के.एल. जीत वालिया) – अमृतसर कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कुल 128 वोटों में से 109 वोट डाले गए। एसोसिएशन के सदस्यों के समर्थन और मतदान के आधार पर सभी उम्मीदवार विजयी रहे।
प्रधान पद के लिए श्री विकास नरंग निर्विरोध चुने गए क्योंकि उनके खिलाफ कोई अन्य नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
एसोसिएशन की नई चुनी गई टीम इस प्रकार है:
प्रधान: विकास नरंग
वाइस प्रधान: जग्गू
महासचिव: सुनील ठाकुर
खजांची: राजीव आनंद
जॉइंट सेक्रेटरी: रजनीश शर्मा
मीडिया इंचार्ज: भवनीत सिंह
पीआरओ: अमृतपाल सिंह
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी: रोहित राणा
नई चुनी गई कमेटी ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का विश्वास और समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया। टीम ने भरोसा दिलाया कि वे अमृतसर के कंप्यूटर ट्रेडिंग समुदाय की भलाई, एकता और विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे। चुनाव प्रक्रिया सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के पूर्ण सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।