फिल्म “खड़क सिंह चौहान” में अहम भूमिका निभाएंगे नरेंद्र ननू

अमृतसर, 1 जून (के.एल. जीत वालिया) – पंजाबी फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता नरेंद्र ननू आगामी पंजाबी फिल्म “खड़क सिंह चौहान” में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) नरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनका किरदार फिल्म की कहानी में विशेष महत्व रखता है और सरकारी व्यवस्था के ऐसे चेहरे को दर्शाता है, जिसमें हास्य, व्यंग्य और सामाजिक वास्तविकताओं का प्रभावशाली मेल देखने को मिलेगा।

 

 

 

 

फिल्म का निर्देशन मनजोत सिंह ने किया है, जबकि इसके निर्माता मनमोहन सिंह हैं। यह फिल्म 2 जून 2026 को चौपाल ऐप पर रिलीज की जाएगी।

 

 

 

 

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक मनजोत सिंह ने कहा कि “खड़क सिंह चौहान” केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की समस्याओं, भ्रष्टाचार, लालफीताशाही और सरकारी तंत्र की चुनौतियों को भी उजागर करती है। उन्होंने बताया कि अभिनेता नरेंद्र ननू का किरदार फिल्म का एक प्रमुख आकर्षण होगा।

 

 

 

 

इस अवसर पर अभिनेता नरेंद्र ननू ने कहा कि दर्शक फिल्म की कहानी और पात्रों से स्वयं को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। कॉमेडी और सामाजिक संदेश से भरपूर यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक सार्थक संदेश भी प्रदान करेगी।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि फिल्म में उठाए गए विषय समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण दर्शकों को यह फिल्म विशेष रूप से पसंद आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *