सरबजोत सिंह धंजल बने आम आदमी पार्टी अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष

2013 से पार्टी के प्रति निभाई गई वफादारी का मिला सम्मान

संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प

 

 

 

 

अमृतसर, 14 जून (के.एल. जीत वालिया, फुलजीत वरपाल): संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने वरिष्ठ नेता, पंजाब सीवरेज बोर्ड के निदेशक तथा मझा ज़ोन के शिक्षा विंग प्रभारी सरबजोत सिंह धंजल को आम आदमी पार्टी अमृतसर शहरी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के प्रति उनकी लंबे समय की निष्ठा, संगठनात्मक योगदान और अथक मेहनत का सम्मान मानी जा रही है।

 

 

 

 

सरबजोत सिंह धंजल वर्ष 2013 से आम आदमी पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं और पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। वह ट्रेड विंग के उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2017 से 2021 तक उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को नई मजबूती प्रदान की।

 

 

 

 

नियुक्ति के बाद सरबजोत सिंह धंजल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और पंजाब नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी तरह खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे तथा पार्टी की जनहितैषी नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

 

 

 

 

धंजल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अमृतसर शहरी में पार्टी संगठन को और मजबूत करना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना तथा जनता के साथ सीधा संवाद बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि वह पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब नेतृत्व तथा समूची वरिष्ठ नेतृत्व टीम के विश्वास के लिए सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आम आदमी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आने वाले चुनावों में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी।धंजल ने कहा कि वह दिन-रात मेहनत कर पार्टी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे और पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *