अमृतसर, 16 जून (उप्पल): अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी (बीटिंग द रिट्रीट) के समय में बदलाव किया गया है। अब रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी अटारी बॉर्डर के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने दी। उन्होंने बताया कि अब दर्शक नए निर्धारित समय के अनुसार ही रिट्रीट सेरेमनी में शामिल हो सकेंगे।
अटारी-वाघा बॉर्डर की रिट्रीट सेरेमनी क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और देशभक्त नागरिक पहुंचते हैं। यह समारोह दोनों देशों की सीमा सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, समन्वय और देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है।