“पाकिस्तान फेरी दीआं मिठियां यादां” पुस्तक का हुआ लोकार्पण
अमृतसर, 17 जून (के.एल. जीत वालिया, तरसेम रंधावा): साईं मियां मीर इंटरनेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन तथा चढ़ते और लहिंदे पंजाब (भारत और पाकिस्तान) में बिछड़े परिवारों को मिलाने के लिए प्रसिद्ध सरदार हरभजन सिंह बराड़ का 80वां जन्मदिन उनके शुभचिंतकों द्वारा बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा लाए गए अनेक केक काटे गए तथा हरभजन सिंह बराड़ और उनकी धर्मपत्नी बीबी सुखजीत कौर बराड़ को जन्मदिन की बधाइयाँ देकर खुशियाँ साझा की गईं.
समारोह का एक विशेष आकर्षण जगदीश सिंह बमराह द्वारा लिखित पुस्तक “पाकिस्तान फेरी दीआं मिठियां यादां” (पाकिस्तान यात्रा की मधुर यादें) का लोकार्पण भी रहा।
इस खुशी के अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, एडवोकेट मनजीत सिंह छीना, डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों (प्रधान, साईं मियां मीर फाउंडेशन), जगदीश सिंह बमराह (जनरल सेक्रेटरी एवं मीडिया सलाहकार), दिलबाग सिंह (सेक्रेटरी), जोरा बराड़, गुरमीत सिंह कलसी, जसबीर सिंह पट्टी, प्रिंसिपल गुरदीप सिंह, ज्ञानी मुख्तियार सिंह वंगड़ (फरीदकोट), डॉ. जसमेल सिंह बरगाड़ी, एडवोकेट सुरिंदर सिंह घरियाला, बलविंदर सिंह झबाल, रशपाल सिंह रसीला, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी काला गाजियाना, बलविंदर सिंह पखोके तथा अनेक अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्द, खुशियों और सरदार हरभजन सिंह बराड़ द्वारा समाज तथा दोनों पंजाबों के लोगों को जोड़ने के लिए किए गए योगदान की सराहना के माहौल में संपन्न हुआ।