अमृतसर, 18 जून (फुलजीत सिंह वरपाल/मनजीत सिंह): पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करने और उनके पेशेवर हितों की रक्षा के उद्देश्य से आज तरनतारन रोड स्थित डेरा संत बाबा भूरी वाले में चाटीविंड गेट प्रेस क्लब वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) पंजाब का गठन किया गया।
इस अवसर पर संत बाबा कश्मीर सिंह पुरी वाले के सेवादारों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी आवाज़ को मजबूत करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
चेयरमैन – Rajesh Kumar Danny
अध्यक्ष – Phuljit Singh Varpal
वाइस चेयरमैन – अवतार सिंह भुल्लर एवं दलबीर सिंह भरोवाल
महासचिव – गगनदीप सिंह बेदी
कोषाध्यक्ष – मनीष अरोड़ा
कार्यकारी अध्यक्ष – संदीप सिंह राजू
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – राजेश संधू
संयुक्त सचिव – दिनेश सोनी एवं गुरप्रीत सिंह मान
सचिव – अमृतपाल सिंह
उप सचिव – राजेश कुमार दुबे (पंडित) एवं कुलविंदर सिंह वरपाल
कार्यक्रम में सतनाम सिंह सालू, दिलशेर सिंह राजा, सतनाम सिंह सोल, प्रदीप सिंह संधू, गुरजीत सिंह खालसा सहित अनेक पत्रकार एवं सदस्य उपस्थित रहे।
चेयरमैन राजेश कुमार डैनी, अध्यक्ष फुलजीत सिंह वरपाल और महासचिव गगनदीप सिंह बेदी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना, सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना, पत्रकारों के साथ होने वाले किसी भी भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना तथा पत्रकारिता के स्तर को और ऊंचा उठाना है। उन्होंने कहा कि संस्था प्रशासन और मीडिया के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेगी तथा समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर उभरेगी। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने तथा भविष्य में पत्रकारों के कल्याण के लिए नई योजनाओं की मांग को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया।